• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. थाने में तैनात दरोगा सदाशिव राय का निधन

JK Gupta by JK Gupta
November 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…


उपनिरीक्षक के निधन से पुलिस महकमे में शोक, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़


शक्तिनगर थाने में तैनात 57 वर्षीय उपनिरीक्षक सदाशिव राय का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे तक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुका निवासी सदाशिव राय पूर्व में मिर्जापुर जिले में तैनात रहे थे। वर्तमान में वह शक्तिनगर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल में पुलिस परिवार, सहकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय और शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय सहित पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके शालीन व्यवहार, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली को याद किया। अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम नजर आई। उनके असामयिक निधन से शक्तिनगर पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Views: 51
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. मारकुंडी कोनियवां तीन दिवसीय बेचुबीर बाबा धाम मेला हुआ शुभारंभ

Next Post

कोन. सहस्रबाहु जयंती पर समाज की एकजुटता का संकल्प, आनंद जायसवाल बने जायसवाल यूथ क्लब कोन के अध्यक्ष

Next Post

कोन. सहस्रबाहु जयंती पर समाज की एकजुटता का संकल्प, आनंद जायसवाल बने जायसवाल यूथ क्लब कोन के अध्यक्ष

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement