• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती

JK Gupta by JK Gupta
November 17, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 10 में छठ पूजा कार्यक्रम से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने रास्ते में किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन अपने कमरे तक ले जाने का प्रयास किया। हालांकि कमरे की लाइट जलाकर पहचान स्पष्ट होने पर उसने किशोरी को वापस छोड़ दिया।

मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 16 नवंबर की भोर करीब तीन बजे की है। किशोरी अपने परिवार के साथ सेक्टर-10 में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात में उसकी बड़ी बहन उसे घर से करीब 70-80 मीटर पहले छोड़कर चली गई।

किशोरी जब घर की ओर बढ़ी तो रास्ते में पहले से मौजूद आरोपित ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर अपने कमरे के पास ले गया।

आरोप है कि कमरे का ताला खोलने के लिए लाइट जलाने पर आरोपित ने किशोरी को पहचान लिया। इसके बाद उसने उसे वापस घर भेजते हुए गलती से किसी दूसरे व्यक्ति को समझकर ले आने की बात कही और घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की हिदायत दी। घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

आरोप है कि पुलिस तक मामला पहुंचने से रोकने के लिए आरोपित और उसके कुछ परिचितों की ओर से परिजनों से समझौते की बातचीत भी की गई, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

इसके बाद किशोरी की मां मंजू पांडेय ने ओबरा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने 16 नवंबर की रात पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में किशन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित ओबरा तहसील में वकालत की प्रैक्टिस करता है।

आरोपित की ओर से घटना के समय शराब के नशे में होने और पहचान नहीं पाने के कारण गलती होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Views: 26
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कोन. सहस्रबाहु जयंती पर समाज की एकजुटता का संकल्प, आनंद जायसवाल बने जायसवाल यूथ क्लब कोन के अध्यक्ष

Next Post

सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति

Next Post

सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति

Related Posts

  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • कोन. सहस्रबाहु जयंती पर समाज की एकजुटता का संकल्प, आनंद जायसवाल बने जायसवाल यूथ क्लब कोन के अध्यक्ष कोन. सहस्रबाहु जयंती पर समाज की एकजुटता का संकल्प, आनंद जायसवाल बने जायसवाल यूथ क्लब कोन के अध्यक्ष
  • शक्तिनगर. थाने में तैनात दरोगा सदाशिव राय का निधन शक्तिनगर. थाने में तैनात दरोगा सदाशिव राय का निधन
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement