संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल….
मिथिलेश जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी, समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

कोन में जायसवाल यूथ क्लब के तत्वावधान में कलवार/जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा समाज की एकता, संगठन और उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल यूथ क्लब सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के दिल्ली प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश जायसवाल उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय सहस्रबाहु मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार जायसवाल ने की तथा संचालन जायसवाल यूथ क्लब कोन के संरक्षक विजय शंकर जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग, भाईचारा और संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है।

इसी क्रम में जायसवाल यूथ क्लब कोन के अध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद क्लब के संरक्षक लक्ष्मी जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए आनंद जायसवाल का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव पर जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं क्लब के संरक्षकों की सहमति से आनंद जायसवाल को जायसवाल यूथ क्लब कोन का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वहीं मिथिलेश जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त बृजकुमार जायसवाल एवं पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल को संरक्षक मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद जायसवाल एवं महामंत्री मिथिलेश जायसवाल ने सभी वरिष्ठजनों और स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उदय भान गुप्ता, डॉ. उदय भान जायसवाल, श्रवण जायसवाल, दीपक जायसवाल, दीपक जायसवाल (मेडिकल स्टोर), राजीव जायसवाल, राजनारायण जायसवाल, अजय जायसवाल, सुदीप गुप्ता, अवधेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, अशोक जायसवाल (पप्पू) सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।