ब्यूरो@जे0 के0….

Sonbhadra। शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र की बैठक मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को जिला शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने की। इस दौरान उन्हें पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर बधाई दी।

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर चर्चा की गई। शहर के सभी 25 वार्डों के प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती सुनिश्चित की गई। बीएलए अपने-अपने बूथों पर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने, छूटे हुए मतदाताओं का नाम शामिल कराने तथा मतदाता पुनरीक्षण में लोगों की सहायता करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए अभी से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को सक्रिय कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता संकल्प लें।
बैठक का संचालन करते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा संशोधन की प्रक्रिया समझाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश मिश्रा एवं रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने और नई सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक में हाजी फरीद अहमद, राजीव त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, अमरेश देव पांडेय, बेबी सिंह, वशिष्ठ चौबे, एडवोकेट आशीष कुमार शुक्ला, ददन कुशवाहा, शंकर लाल भारती, प्रदीप चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, गुड़िया देवी, आरती देवी

रेखा श्रीवास्तव, रामविलास भारती, नंदकुमार शर्मा, रिचर्ड डेविड, लाल बहादुर वर्मा, राधेश्याम पटेल, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद कलीम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।