संवाददाता@बद्री प्रसाद…
18 नवम्बर से 20 नवम्बर तक भुत प्रेत,निसंतान पिड़ितों का होता निवारण

चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी टोला कोनियवां स्थित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था स्थल बेचूबीर बाबा धाम में तीन दिवसीय मेला 18 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों में उत्साह का माहौल है।

बेचूबीर धाम मेला के आयोजक एवं समाजसेवी सूरज यादव ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के दौरान पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस धाम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मान्यता है कि बेचूबीर बाबा धाम में भूत-प्रेत बाधा से परेशान महिला, पुरुष एवं बच्चों की समस्याओं के निवारण के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके साथ ही निःसंतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर यहां पूजा-अर्चना करती हैं।

मेले में सोनभद्र सहित आसपास के जनपदों एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

उक्त सम्बंध के मुख्य आयोजक सुरज यादव ने बताया विगत वर्षों की भांति इस अवसर पर भी शुक्रवार की रात भोर में मजरी बजने के साथ मुख्य पुजा अर्चना शुरु हो जायेगी,।

बाहर से आने वाले सभी श्रध्दालुओं का समुचित व्यवस्था किया गया।यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।