• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. छठ पूजा में ससुराल गया था परिवार, सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और 85 हजार नकदी चोरी

JK Gupta by JK Gupta
November 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


डोडहर गांव में अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच


बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में छठ पूजा मनाने ससुराल गए परिवार के सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और 85 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित ने मंगलवार को बीजपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार डोडहर निवासी राम सजीवन जायसवाल पुत्र रामबृक्ष जायसवाल परिवार सहित छत्तीसगढ़ के बिहारपुर स्थित अपने ससुराल में छठ पूजा मनाने गए थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो आलमारी भी टूटी थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से सोने के झुमके, बाली, टप्स, नथुनी, नाक की कील, लॉकेट, सोने का मोहर, मांग टीका, मंगलसूत्र और बिंदी सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चांदी की तीन पायल, आठ जोड़ी बिछिया, एक राखी और 85 हजार रुपये नकद भी गायब मिले।

पीड़ित ने चोरी गए सामानों का विवरण देते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Views: 57
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. छठ गीत प्रतियोगिता का आयोजन, 27 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Next Post

सलखन. मारकुंडी कोनियवां तीन दिवसीय बेचुबीर बाबा धाम मेला हुआ शुभारंभ

Next Post

सलखन. मारकुंडी कोनियवां तीन दिवसीय बेचुबीर बाबा धाम मेला हुआ शुभारंभ

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement