• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. छठ गीत प्रतियोगिता का आयोजन, 27 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

JK Gupta by JK Gupta
November 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


साधना प्रजापति ने हासिल किया प्रथम स्थान, आशीष सुरीन द्वितीय और पूजा यादव रहीं तृतीय


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की सांस्कृतिक समिति एवं साहित्यिक-सामाजिक संस्था सोन संगम शक्तिनगर के संयुक्त तत्वावधान में छठ गीत प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मानिक चंद पांडेय ने कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आधुनिक परिवेश में जहां पारंपरिक गीत धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं, वहीं इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की साधना प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर के आशीष सुरीन द्वितीय तथा बीए पंचम सेमेस्टर की पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार के तहत बीएफए प्रथम सेमेस्टर के नागेश को प्रथम, बीए पंचम सेमेस्टर की खुशी कुमारी को द्वितीय तथा बीए तृतीय सेमेस्टर की ज्योति को तृतीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह एवं अजय लक्ष्मी शामिल रहीं।

इस अवसर पर सोन संगम शक्तिनगर के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे, कार्यकारिणी सदस्य गुलाब सिंह, डॉ. अविनाश कुमार दुबे, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. आनंद प्रिया, डॉ. मृत्युंजय कुमार पांडेय, डॉ. मनोज गौतम, उदय नारायण पांडेय, डॉ. महेश श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चतुर्वेदी, अम्बरीश, दृष्टि, रत्नेश, किशोरी एवं उपेंद्र का विशेष सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Views: 39
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

Next Post

बीजपुर. छठ पूजा में ससुराल गया था परिवार, सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और 85 हजार नकदी चोरी

Next Post

बीजपुर. छठ पूजा में ससुराल गया था परिवार, सूने घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और 85 हजार नकदी चोरी

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement