• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
November 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा……


बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बकरिहवा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर बीजपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वादी आवेश रंजन पुत्र राजाराम निवासी नधिरा, थाना बभनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने निजी कार्य से बकरिहवा आया हुआ था।

इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर रंजीत सिंह पुत्र इंद्रदीप सिंह, अरुण पांडेय पुत्र अवध बिहारी, अभय पांडेय पुत्र अज्ञात, निवासी धरतीडांड तथा प्रमोद पुत्र अज्ञात निवासी बकरिहवा ने एकजुट होकर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। उपचार कराने के बाद सोमवार को बीजपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 126/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 352 तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Views: 73
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अनपरा. क्षेत्र में सड़क हादसों का भयावह आंकड़ा: चार साल में 92 दुर्घटनाएं, 67 लोगों की मौत और 25 घायल

Next Post

शक्तिनगर. छठ गीत प्रतियोगिता का आयोजन, 27 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Next Post

शक्तिनगर. छठ गीत प्रतियोगिता का आयोजन, 27 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement