• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. क्षेत्र में सड़क हादसों का भयावह आंकड़ा: चार साल में 92 दुर्घटनाएं, 67 लोगों की मौत और 25 घायल

JK Gupta by JK Gupta
November 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह……


वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहा है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में वर्ष 2022 से 2025 तक चार वर्षों के दौरान कुल 92 सड़क दुर्घटनाओं का विवरण सामने आया है। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन दुर्घटनाओं में 67 लोगों की मौत हुई, जबकि 25 लोग घायल हुए।

आरटीआई एक्टिविस्ट नूरुल आरफीन ने एएसपी/जन सूचना अधिकारी से वर्ष 2022 से 2025 तक वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर अनपरा थाना क्षेत्र के बीच हुई सड़क दुर्घटनाओं की वर्षवार जानकारी मांगी थी।इसके जवाब में थाना अनपरा की ओर से 15 मार्च 2026 को दुर्घटनाओं का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराया गया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार,वर्ष 2022 में 28 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें आठ लोग घायल हुए और 24 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2023 में 21 दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल हुए तथा नौ लोगों की जान गई। इसी तरह वर्ष 2024 में 21 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें सात लोग घायल हुए और 16 लोगों की मौत हुई। वहीं वर्ष 2025 में 22 सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हुए तथा 18 लोगों की मौत हुई।

आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022 में सबसे अधिक 28 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि वर्ष 2025 में 22 हादसों के बावजूद 18 लोगों की मौत हुई। चार वर्षों के दौरान कुल 67 लोगों की जान जाना हाईवे पर सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर संकेतक, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराकर हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Views: 64
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर जागरूकता का संदेश, सही इलाज से 70 प्रतिशत मरीजों को मिल सकता है दौरे से छुटकारा

Next Post

बीजपुर. पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

Next Post

बीजपुर. पुरानी रंजिश में युवक के साथ मारपीट, चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement