मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ता जनजागरूकता के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने नए एवं युवा मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने तथा मतदाता सूची में नाम, पता सहित अन्य त्रुटियों को दुरुस्त कराने पर जोर दिया।

जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। साथ ही बूथ स्तर पर अभियान की नियमित निगरानी करें।

बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, नागेश्वर देव पांडेय, अभय सिंह पटेल, सुनील सिंह, शारदा खरवार, अशोक मौर्य, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।