संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को महिला सशशक्तिकरण अभियान के तहत हँसवाहिनी स्कूल के छात्रों एवं महिलाओं को विभिन्न मामलों के धोखाधड़ी एवं अपराध के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
छात्रों को आरक्षी सरोज अमित कुमार कृष्ण,चंदन यादव,महिला आरक्षी रागिनी आदि ने साइबर अपराध,इंटरनेट बैंकिंग,साइबर ग्रूमिंग,डिपफेक, ए आई जनरेटेड संबंधी होने वाले धोखाधड़ी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया और सभी जागरूक किए गए ।

छात्रों से इसके बारे में उन लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया जो इससे अनभिज्ञ है।साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्प नम्बर 1930और साइबर क्राइम पर तत्काल सूचित करने को कहा गया।
ऐसा करने से ठगी के शिकार नहीं होगे और अपराध पर अंकुश लगेगा।आए दिन ठगी होने की शिकायत लोगों के साथ मिलती रहती है।