• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर.  आउटसोर्सिंग कंपनियों में अवैध वसूली का आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


— नौकरी के नाम पर धन उगाही और धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग


ऊर्जाचल क्षेत्र में एनसीएल की परियोजनाओं से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनियों में कथित अवैध वसूली और नौकरी दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। इस संबंध में आनंद पटेल ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना-पत्र देकर कुछ लोगों पर धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है|

Advertisement
Advertisement

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोग आउटसोर्सिंग कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर डराने-धमकाने और मारपीट किए जाने की बात भी प्रार्थना-पत्र में कही गई है। उन्होंने संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। आनंद पटेल ने शिकायत में 19 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में अपने साथ मारपीट किए जाने का उल्लेख किया है।

वहीं, 14 सितंबर 2026 को उनके चचेरे भाई दीपक पटेल को खड़िया बाजार स्थित एसी सैलून में चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग अपने प्रभाव और राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने स्वयं और परिवार के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान शिकायतकर्ता को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। अब शिकायतकर्ता को मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की अपेक्षा है।

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP News Live: देवरिया में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के बाहर अंडरग्राउंड पाइपलाइन में लगी आग, गाजियाबाद में ब्लिंकिट स्टोर स्वाहा

Next Post

म्योरपुर. ओवरलोड राखड़ वाहनों पर ब्लॉक प्रमुख का वार, मंत्री के घर पहुंचकर सौंपा शिकायत पत्र

Next Post

म्योरपुर. ओवरलोड राखड़ वाहनों पर ब्लॉक प्रमुख का वार, मंत्री के घर पहुंचकर सौंपा शिकायत पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.