संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक वाले ने टक्कर मार दी थी। जिसमें घायल का उपचार बीएचयू में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार घुवास गांव के रहने वाले रामेश्वर प्रजापति 45 वर्ष की मौत हुई है। मृतक के पुत्र सत्यदेव प्रजापति ने सूचना देकर बताया है कि बीते 5 जून को उनके पिता कहीं गए थे और पैदल जा रहे थे कि एक बाइक से उन्हें धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उनका उपचार बीएचयू में चल रहा था लेकिन बीती रात उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घुवास गांव निवासी घायल रामेश्वर की मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।





