संवाददाता@राजन गुप्ता……

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध, अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा मंगलवार के दिन एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त सुरेश कुमार केशरी पुत्र कन्हैया निवासी गोटीबाँध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। तलाशी एवं जांच के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

युवक के पास से ब्लू लाइम शराब के कुल 270 पैकेट (कुल 72 लीटर), एक अदद स्कूटी (बिना नम्बर), नगद ₹5,450/-
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 86/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार के दिन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, हे0का0 कृष्णा राय, रिक्रूट आरक्षी सौरभ कुमार शामिल रहे।





