@जे0 के0….

Sonbhadra । पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सोनभद्र पुलिस ने जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों का लोकेशन विवरण QR कोड के माध्यम से उपलब्ध कराया है। अब अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केन्द्र के QR कोड को स्कैन कर उसके सटीक स्थान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सोनभद्र पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी QR कोड स्कैन करने के बाद Google Maps की सहायता से अपने परीक्षा केन्द्र तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र खोजने में होने वाली कठिनाइयों से बचाना तथा समय पर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना है।
पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पूर्व अपने केन्द्र का लोकेशन अवश्य जांच लें, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस व्यवस्था से परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।





