• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 28, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत की झोली में डाला 7वां वेटलिफ्टिंग मेडल

Admin by Admin
July 28, 2026
in खेल
0
हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत की झोली में डाला 7वां वेटलिफ्टिंग मेडल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:July 29, 2026, 01:15 IST

Harjinder Kaur silver medal: भारत की हरजिंदर कौर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने महिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 227 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस पदक के साथ हरजिंदर कौर ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली 7वीं भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं.

हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत को दिलाया 7वां वेटलिफ्टिंग मेडलZoom

हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर मेडल.

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. छठे दिन हरजिंदर कौर ने महिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया. उन्होंने अपने दोनों लिफ्टिंग राउंड में बेहतरीन क्षमता दिखाई और कुल 227 किग्रा वजन उठाकर भारत को वेटलिफ्टिंग में सातवां पदक दिलाया. हरजिंदर के इस मेडल के साथ ग्लासगो में भारतीय वेटलिफ्टर्स का दबदबा बरकरार रहा.

पर्सनल बेस्ट के साथ जीता मेडल
29 साल की हरजिंदर कौर ने फाइनल में शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. उन्होंने स्नैच राउंड में 101 किग्रा वजन उठाया, जो उनका शानदार प्रदर्शन रहा. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 126 किग्रा की सफल लिफ्ट लगाई. खास बात यह रही कि हरजिंदर के दोनों सर्वश्रेष्ठ प्रयास उनके पर्सनल बेस्ट रहे. उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ अपनी लिफ्ट पूरी की और सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

CWG 2026 में पदक जीतने वाली 7वीं भारतीय वेटलिफ्टर
हरजिंदर कौर के सिल्वर मेडल के साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में अपना सातवां पदक हासिल कर लिया है. भारतीय वेटलिफ्टर्स ने इस बार ग्लासगो में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और हरजिंदर की जीत ने इस अभियान को और मजबूत कर दिया. हरजिंदर कौर स्नैच राउंड खत्म होने के बाद दूसरे स्थान पर थीं. क्लीन एंड जर्क में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और प्रतियोगिता के अंत तक अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखा. उनका संयम और दबाव में प्रदर्शन इस जीत की सबसे बड़ी वजह रहा.

कनाडा की चार्लोट ने जीता गोल्ड, ऑस्ट्रेलिया को ब्रॉन्ज
महिला 69 किग्रा वर्ग में कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने कुल 240 किग्रा वजन उठाया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की न्या फोबे हेमैन ने कुल 218 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज को सिल्वर में बदला
हरजिंदर कौर के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनका लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है. उन्होंने इससे पहले बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला 71 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

CWG इतिहास में पहली बार… 10,000 मीटर रेस में भारत को मिला पदक, गुलवीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत की झोली में डाला 7वां वेटलिफ्टिंग मेडल
  • CWG इतिहास में पहली बार… 10,000 मीटर रेस में भारत को मिला पदक, गुलवीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
  • सोनभद्र. डुभा गांव में टहलने निकले युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया लहूलुहान
  • कोन. आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
  • घोरावल. श्रावण मेला को देखते हुए एसडीएम ने अधिकारियों संग शिवद्वार का किया निरीक्षण

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, CWG 2026 में भारत की झोली में डाला 7वां वेटलिफ्टिंग मेडल
  • CWG इतिहास में पहली बार… 10,000 मीटर रेस में भारत को मिला पदक, गुलवीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.