• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 13, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मुठभेड़ मामले में फरार आरोपी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

JK Gupta by JK Gupta
June 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
58
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

Sonbhadra । थाना चोपन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी सहित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 1 जून को चोपन, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मादक पदार्थ तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान प्रिंस सिंह गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी रोहित सिंह अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया था।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 जून को मुखबिर की सूचना पर मारकुंडी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर रोहित सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पिंटू यादव निवासी पलामू (झारखंड) तथा सतपाल सिंह खरवार को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में रोहित सिंह ने बताया कि वह अपने साथी प्रिंस सिंह के साथ झारखंड से अवैध अफीम और डोडा लेकर पंजाब ले जा रहा था। उसने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उन्होंने भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया था। वहीं पिंटू यादव और सतपाल सिंह खरवार ने किसानों से डोडा व अफीम खरीदकर उसकी तस्करी करने तथा आर्थिक लाभ कमाने की बात कबूल की।

सतपाल सिंह खरवार ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी पिंटू अवैध रूप से डोडा-अफीम की खेती एवं खरीद-फरोख्त करते थे। दोनों ने प्रिंस और रोहित को करीब 2 कुंतल 25 किलोग्राम डोडा तथा 3 किलोग्राम अफीम उपलब्ध कराई थी, जिसे आगे बिक्री के लिए पंजाब भेजा जाना था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता समेत थाना चोपन पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Previous Post

मुख्यालय. पानी और साफ सफाई के अभाव में बेकार हुआ पेशाब घर, एक साल बाद भी नहीं हुई व्यवस्था

Next Post

मुख्यालय. उर्वरक संकट को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. उर्वरक संकट को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • तेजस शिर्से की हर्डल रेस में तूफानी दौड़, 13.27 सेकंड में बना दिया नेशनल रिकॉर्ड
  • ओबरा. विश्व हिंदू महासंघ ने सत्य प्रकाश पाण्डेय को बनाया प्रदेश मंत्री, कार्यकर्ताओं में हर्ष
  • विंढमगंज. महुली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट; आरबीएस क्लब महुली और मंजू पाली क्लिनिक की शानदार जीत
  • मुख्यालय. जून माह के राशन वितरण अब 15 जून तक,मोबाइल ओटीपी के जरिए राशन प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी
  • सोनभद्र. मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य समय से पूर्ण, डीएम के प्रभावी मॉनिटरिंग से हुआ संभव

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • तेजस शिर्से की हर्डल रेस में तूफानी दौड़, 13.27 सेकंड में बना दिया नेशनल रिकॉर्ड
  • ओबरा. विश्व हिंदू महासंघ ने सत्य प्रकाश पाण्डेय को बनाया प्रदेश मंत्री, कार्यकर्ताओं में हर्ष

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.