• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

JK Gupta by JK Gupta
August 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…..


अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित रेलवे फाटक बुद्ध विहार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की, जबकि संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशिकांत मौर्य ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता परेशान है। चोरी, हत्या और बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसान और नौजवान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक की समस्याओं और बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज का भी मुद्दा उठाया।

आरोप लगाया कि देश के जल, जंगल और जमीन को बड़े उद्योगपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य और महिला जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशन में सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ता ‘एक बूथ, 21 यूथ’ के फार्मूले के तहत गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की टीम तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण देकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बैठक में नंद गोपाल मौर्य, तारकेश्वर कुशवाहा, राजीव कुमार मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, संत कुमार विश्वकर्मा, राजकुमार कुशवाहा, मंगल मौर्य, रणजीत मौर्य, विकास मौर्य, अमन मौर्य, चंदन सिंह, चंदन विश्वकर्मा, निर्मल कुमार विश्वकर्मा, यशवंत मौर्य, लव कुश शर्मा, ममता देवी, संगीता मौर्य, चंद्रगुप्त मौर्य, आलोक कुमार, विनय कुमार मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

चोपन. सावन के दूसरे सोमवार को चोपन-डाला में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

Next Post

सोनभद्र. सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंढमगंज. विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों ने निकाला जुलूस, संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन
  • ओबरा. विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक गंभीर
  • म्योरपुर. जुलूस में परिजनों से बिछड़ा बच्चा, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया
  • चोपन. पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की चोपन नगर कमेटी गठित
  • ओबरा. दिवंगत बसपा नेता उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्टी निष्ठा और जनसेवा को किया गया याद

Breaking News

विंढमगंज. विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों ने निकाला जुलूस, संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता..... विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली, पोलवा, केवाल, जोरूखाड़, बैरखड़ सहित...

Read moreDetails

ओबरा. विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक गंभीर

by JK Gupta
August 9, 2026
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी...... ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 के न्यू कॉलोनी में रह रहे एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio