@जे0 के0…..

Sonbhadra। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शंकर झनकार नाट्यकला परिषद (पूर्व), महुली की आवश्यक बैठक 04 अक्टूबर 2026 को अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में सुदेश्वर मंदिर, महुली प्रांगण में आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं परिषद से जुड़े सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान आगामी दीपावली पर्व के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों एवं परिषद से जुड़े सदस्यों की सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में सर्वसम्मति से अरविंद जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं मुख्य संरक्षक के रूप में संजीव जौहरी, उपाध्यक्ष शेकरार अहमद, प्रबंधक प्रदीप जायसवाल, उपप्रबंधक दीपक कुमार कनौजिया एडवोकेट, कोषाध्यक्ष भगवान दास तथा सचिव दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद अरविंद जायसवाल ने उपस्थित ग्रामीणों एवं परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आपसी एकजुटता से दीपावली के कार्यक्रमों को बेहतर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

नई कमेटी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने, आपसी सहयोग बनाए रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली पर्व मनाने का संकल्प लिया।
सर्वसम्मति से नई कमेटी के गठन और अरविंद जायसवाल के अध्यक्ष चुने जाने से परिषद से जुड़े सदस्यों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। बैठक में परिषद की आगामी गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई।
