Last Updated:
यूं तो बॉलीवुड में एक से एक गाने सुनने को मिलते हैं. मगर पुराने गानों की बात ही कुछ और है. वह गीत आज भी लोगों की जुबां से नहीं उतरे हैं. ऐसा ही एक गीत है मिथुन चक्रवर्ती का. जिस रोमांटिक गीत के आगे कई गाने फेल हैं. चलिए सुनाते हैं.
हिंदी सिनेमा में यूं तो एक से एक गाना सुनने को मिलता है. मगर पुराने गानों की बात ही अलग होती है. तभी तो ऑल्ड इज गोल्ड कहते हैं. आज भी इन गीतों को कितना ही सुन लो लेकिन जी नहीं भरता है. ऐसा ही एक गाना है मिथुन चक्रवर्ती का, जिसे अनु मलिक ने अपने संगीत से सजाया था. आज भी वो गीत उतना ही खूबसूरत है. जी हां, हम बात कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती और शांतिप्रिया के गाने ‘हम तेरी मोहब्बत में’ की. जिसका म्यूजिक, बोल और धुन सबकुछ इतना खूबसूरत है कि ये सदाबहार गाना बन जाता है.
‘हम तेरी मोहब्बत में’ गाना साल 1993 में आई फिल्म फूल और अंगार में सुनने को मिला था. फिल्म को इस गाने का खूब फायदा मिला था. आज भी इस गाने को लोग भूला नहीं पाए हैं.
मिथुन चक्रवर्ती और शांतिप्रिया पर फिल्माए गए गीत को साधना सरगम और कुमार सानू ने गाया है. गाने में म्यूजिक अनु मलिक ने दिया तो रानी मलिक ने इसके बोल लिखे. बता दें अनु और रानी की जोड़ी कई सुपरहिट गानों में देखने को मिलती है. एक बात और जान लीजिए कि दोनों का सरनेम जरूर मिलता है लेकिन दोनों एक परिवार के नहीं है. बस दोनों का प्रोफेशनल संबंध है.
फिल्म के बारे में
फूल और अंगार फिल्म की बात करें तो इसे अशोक गायकवाड़ ने निर्देशित किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम अख्तर थे तो म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक. ये बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म थी जिसके एक्शन और कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म में शांतिप्रिया और मिथुन के अलावा परेश रावल और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारे भी नजर आए.
About the Author

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
