• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. ओवरलोड राखड़,उड़ती राख से परेशान ग्रामीणों ने किया रोड जाम पांच किलोमीटर से अधिक लगी वाहनों की कतार

JK Gupta by JK Gupta
October 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…


— मौके पर पहुचे एनटीपीसी सिगरौली के अधिकारी को ग्राम प्रधान ने ज्ञापन सौप कर समस्या के समाधान की मांग की


कोटा बस्ती में राखड़ वाहनों के आवागमन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का विरोध सामने आया। सड़क पर लगातार आ रहे राखड़ के बड़े वाहनों को लेकर बेला देवी ने सैकड़ों वाहनों को रोक दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।

बेला देवी के विरोध की जानकारी होने पर ग्राम पंचायत कोटा के प्रधान प्रमोद तिवारी मौके पर पहुंचे और उनका समर्थन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन और सड़क पर राख गिरने से लोगों को परेशानी हो रही है। राख सूखने के बाद धूल उड़ने से आसपास के लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जाम की स्थिति की जानकारी मिलने पर एनटीपीसी मानव संसाधन के प्रबंधक शशांक मिश्रा मौके पर पहुंचे। मौके पर ही ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने उन्हें पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया। प्रधान ने मौके पर एनटीपीसी अधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि यदि एक-दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

ज्ञापन में ज्वालामुखी-कोटा, कोटा-खड़िया और कोटा-तेलगवां मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन से सड़क की स्थिति खराब होने और जाम की समस्या का उल्लेख किया गया। स्कूल समय में बड़े वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए सुबह 7 से 9 बजे और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया।

इसके साथ ही सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराने और नियमित रूप से सड़क की सफाई कराने की बात भी पत्र में रखी गई, ताकि सड़क पर जमा राख और धूल की समस्या को कम किया जा सके। वहीं ज्वालामुखी मंदिर से पीडब्ल्यूडी मोड़ होते हुए कोटा चौराहा तक वाहनों की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित करने का सुझाव दिया गया।

इस दौरान बेला देवी, चंदन सिंह, राजकुमार, लव शर्मा, उत्सव गिरी, सकलदेव सिंह, वीरू कुमार, विक्की शाह और रौनक कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मौके पर ग्रामीणों ने एनटीपीसी अधिकारी के सामने राखड़ वाहनों से जुड़ी समस्याओं को रखा। अब देखना होगा कि मौके पर दिए गए पत्र और ग्रामीणों की चेतावनी के बाद एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से समस्या के समाधान को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Views: 38
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मोहब्बत में हो तो जरूर सुनिए मिथुन चक्रवर्ती का रोमांटिक गाना, शांतिप्रिया संग इश्क हुए चूर, अनु मलिक का चला जादू

Next Post

शक्तिनगर. दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

Next Post

शक्तिनगर. दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement