• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की चोपन नगर कमेटी गठित

JK Gupta by JK Gupta
August 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..


— अमलेश सोनकर बने नगर अध्यक्ष, पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प


पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की चोपन नगर कमेटी के गठन को लेकर रविवार को चोपन स्थित काली मंदिर प्रांगण में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। नवागत नगर अध्यक्ष अमलेश सोनकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों के हितों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों की सर्वसम्मति से अमलेश सोनकर को पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति का नगर अध्यक्ष चुना गया। नगर अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव पत्रकार प्रमोद कुमार ने रखा, जिस पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने सहमति जताई।

नगर अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमलेश सोनकर ने कहा कि संगठन के पत्रकार साथियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक पत्रकार साथी के सुख-दुख में वह सदैव साथ खड़े रहेंगे। पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों के लिए संगठन के माध्यम से एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।

बैठक में नगर कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। कामेश्वर विश्वकर्मा को महामंत्री, प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, चंदन कुमार गौड़ को संगठन सचिव, सुरेश यादव को कोषाध्यक्ष तथा अधिवक्ता शक्तिसेन को विधिक सलाहकार बनाया गया।

इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष कृपा शंकर पाण्डेय को संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में सबकी सहमति से मान लिया गए, इस दौरान घनश्याम पाण्डेय, जिला महासचिव अनुज जायसवाल, विजय कुमार साहनी, कैलाश प्रजापति, विजय अग्रहरी समेत संगठन के अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित पत्रकारों ने बधाई दी। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous Post

ओबरा. दिवंगत बसपा नेता उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्टी निष्ठा और जनसेवा को किया गया याद

Next Post

म्योरपुर. जुलूस में परिजनों से बिछड़ा बच्चा, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

Next Post

म्योरपुर. जुलूस में परिजनों से बिछड़ा बच्चा, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों ने निकाला जुलूस, संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन
  • ओबरा. विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक गंभीर
  • म्योरपुर. जुलूस में परिजनों से बिछड़ा बच्चा, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

Breaking News

घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी...... घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक...

Read moreDetails

सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0....... SONBHADRA।  समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार, 9 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी में विश्व आदिवासी दिवस...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio