मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 के न्यू कॉलोनी में रह रहे एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया गया।आनन फानन में मौजूद लोगों द्वारा तत्काल युवक को ओबरा तापीय परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक उपचार करने के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा युवक को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि 40 वर्षीय श्याम जी मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी श्री राम नगर अपने कुछ दोस्तों के साथ गांधी मैदान के समीप बैठे थे।

इसी बीच बेहोशी की हालत में उन्हें तापीय परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर लोगों की माने तो श्री मिश्रा द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी ने द्वारा चूहे मारने की दवा खिला दी गई है। समाचार दिए जाने तक श्री मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई थी।







