• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज में चार-चार पिलर और बढ़ाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
October 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ प्रस्तावित बंद हिस्से की लंबाई कम करने तथा जनहित में अतिरिक्त पिलर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री एवं वार्ड नंबर-18 के सभासद प्रतिनिधि बलराम सोनी और वरिष्ठ नागरिक हनुमान दास केशरी के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को सुझावपूर्ण आग्रह पत्र सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ लगभग 166-166 मीटर हिस्सा बंद किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में जनहित, व्यापारी हित तथा क्षेत्रवासियों और आसपास के रहवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों तरफ लगभग चार-चार अतिरिक्त पिलर बढ़ा दिए जाएं। इससे आवागमन को सुगम बनाने के साथ भविष्य में क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए मामले में उचित एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े इस सुझाव पर संबंधित विभागों के स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

बताया गया कि इससे पूर्व जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा सदर विधायक भूपेश चौबे को भी वार्ड नंबर-18 टीचर्स कॉलोनी की सभासद नेहा सोनी द्वारा सुझावपूर्ण आग्रह पत्र देकर अतिरिक्त पिलर बढ़ाने की मांग की जा चुकी है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर ज्ञान केशरी, बच्चा केशरी, राजू मद्धेशिया, आनंद केशरी, बिट्टू केशरी, गुड्डू अग्रहरी, दिनेश सहित कई नागरिक मौजूद रहे।

Post Views: 15
Previous Post

Jailer 2 trailer: ‘जेलर 2’ का झामफाड़ ट्रेलर OUT, एक्शन मोड में दिखे सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्म में बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री

Next Post

बनारस का पाकिस्तानेश्वर महादेव, छोटी शीतला घाट के मंदिर का बदला नाम, अब हुआ सिंधु गंगेश्वर

Next Post
बनारस का पाकिस्तानेश्वर महादेव, छोटी शीतला घाट के मंदिर का बदला नाम, अब हुआ सिंधु गंगेश्वर

बनारस का पाकिस्तानेश्वर महादेव, छोटी शीतला घाट के मंदिर का बदला नाम, अब हुआ सिंधु गंगेश्वर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.