मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….
— मूल राशि में मिलेगा 10रु से लेकर 500रु तक का स्टांप

पुराने तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय के समीप बुधवार को स्टॉक होल्डिंग हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। उक्त उद्घाटन ओबरा तहसील के उप रजिस्ट्रार आर बी सिंह ने विधवत पूजन व फीता काटकर किया।
मौके पर उप रजिस्टार आर बी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश में प्रदेश के समस्त जनपद, तहसील में रजिस्ट्री ऑफिस के समीप स्टॉक होल्डिंग हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी क्रम में ओबरा तहसील परिसर के रजिस्ट्री कार्यालय के समीप इस हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है।

उक्त हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का स्टांप मूल राशि में मिलेगा। इसमें कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, इससे स्टांप वेंडर द्वारा स्टांप के बढ़ते दामों में स्थिरता आएगी और लोगों को जितने मूल्य का स्टांप है उतने ही मूल्य में स्टांप उपलब्ध होगा।बतादें कि ओबरा तहसील परिसर में कुल 20 स्टांप वेंडर है, जिनके द्वारा प्रत्येक स्टांप पर अतिरिक्त शुल्क लेकर स्टांप बिक्री किया जाता है, ऐसे में यहां स्टॉक होल्डिंग हेल्प डेस्क का शुभारंभ होना लोगों के लिए राहत की बात है।
वहीं अधिवक्ताओं ने भी स्टॉक होल्डिंग हेल्प डेस्क के चालू होने पर हर्ष जताया। उन्होंने भी कहा कि अब अतिरिक्त शुल्क देने से राहत मिलेगी।इस अवसर पर रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारी सहित दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।





