संवाददाता@आनंद गुप्ता……

हरे कृष्ण प्रचार केंद्र, मुडीसेमर के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। दोपहर 3 बजे मुडीसेमर पंचायत भवन से प्रारंभ हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए रथयात्रा से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु भगवान के रथ के आगे झाड़ू लगाकर सेवा करते रहे, जबकि हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के रथ को नगर भ्रमण कराया।
पूरे मार्ग में “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे” तथा “हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे” के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति, संकीर्तन एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष उपेंद्र कुमार पासवान, उपाध्यक्ष नितेश पासवान, रमेश सिंह कुशवाहा, सरजू यादव, मनोज पासवान, त्रिदेव कुमार, अंकित कुमार, महेंद्र कुमार, हरिप्रिया देवी दासी, जय मौर्य, डॉ. राकेश, विजय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, विजय पासवान, धर्मेंद्र, गीता देवी, प्रतिमा देवी, रिंकू देवी, ईशा कुमारी, सोनी कुमारी, दीपा कुमारी एवं महिमा कुमारी सहित अन्य श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





