• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फ्रांस वर्सेस इंग्लैंड मैच में 10 गोल के साथ बना खास रिकॉर्ड; साका की हैट्रिक, एमबाप्पे निकले मेसी से आगे, Sports Hindi News

Admin by Admin
July 24, 2026
in खेल
0
फ्रांस वर्सेस इंग्लैंड मैच में 10 गोल के साथ बना खास रिकॉर्ड; साका की हैट्रिक, एमबाप्पे निकले मेसी से आगे, Sports Hindi News
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया। इस मैच में साका ने हैट्रिक लगाई, जबकि दो गोल दागकर एमबाप्पे मेसी से सर्वाधिक गोल की लिस्ट में आगे निकले

बुकायो साका के तीन गोल की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के रोमांचक प्ले ऑफ मुकाबले में शनिवार को 6-4 से जीत दर्ज की जबकि किलियन एमबाप्पे ने दूसरे हाफ में दो गोल करके फुटबॉल विश्व कप में लियोनल मेस्सी के सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और ‘गोल्डन बूट’ (टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला पुरस्कार) की दौड़ में सबसे आगे निकल गए।

यह 1982 में हंगरी की अल सल्वाडोर पर 10-1 की जीत के बाद विश्व कप में सबसे अधिक गोल वाला मैच था। तीसरे स्थान के मैच में 10 गोल अब तक के सबसे अधिक गोल हैं।

साका ने 37वें मिनट और पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल करने के बाद 87वें मिनट में पेनल्टी से अपना तीसरा गोल करके इंग्लैंड के लिए अपने करियर की दूसरी हैट्रिक पूरी की। इंग्लैंड के लिए डेकलान राइस और एजरी कोंसा ने भी पहले हाफ में गोल किए जिससे मध्यांतर तक इंग्लैंड की टीम 4-0 से आगे हो गई।

रोमांचक दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड ने अपनी बढ़त बनाए रखी और विश्व कप में अपना दूसरा सबसे अच्छा नतीजा हासिल किया। इंग्लैंड ने अपना एकमात्र खिताब 1966 में जीता था।

इंग्लैंड के लिए छठा गोल जूड बेलिंघम ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के आठवें मिनट में किया जो टूर्नामेंट में उनका सातवां गोल था।

विश्व कप में एमबाप्पे के गोल की संख्या 22 हो गई जो अर्जेन्टीना के कप्तान से एक अधिक है। इस स्टार स्ट्राइकर ने मौजूदा विश्व कप में अपने अभियान का अंत 10 गोल के साथ किया। वह गोल्डन बूट की दौड़ में मेस्सी से दो गोल आगे चल रहे हैं जिनके नाम पर आठ गोल हैं।

मेस्सी को एमबाप्पे से आगे निकलने का एक आखिरी मौका तब मिलेगा जब वह और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में फाइनल में स्पेन का सामना करेंगे।

फ्रांस के लिए दो अन्य गोल ब्रैडली बारकोला और ओस्माने डेम्बेले ने भी गोल किए।

दोनों टीम ने कहा था कि वे रविवार के फाइनल में खेलना पसंद करतीं। फ्रांस के पास टूर्नामेंट जीतने के लिए काफी आक्रामक क्षमता थी लेकिन वे सेमीफाइनल में स्पेन से हार गए और लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का मौका गंवा दिया। इंग्लैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में 1-0 की बढ़त गंवा दी थी और 1-2 से हार गया जिसमें मेस्सी ने अंतिम मिनटों में दो गोल करने में मदद की।

हार्ड रॉक स्टेडियम में सेमीफाइनल को देखने के लिए 64,478 दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

बहुत से समर्थक दोनों टीमों का उत्साह बढ़ा रहे थे लेकिन कई लोग सिर्फ इस मैच के माहौल का आनंद लेने के लिए वहां आए थे।

इंग्लैंड का समर्थन करने पहुंचे मैक्सिको सिटी के रहने वाले गैस्टन एस्क्विवेल ने कहा, ”मुझे इंग्लिश फुटबॉल बहुत पसंद है। मैं बचपन से ही प्रीमियर लीग देखता आ रहा हूं। मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड का प्रशंसक हूं। मुझे उनकी शैली और उनका खेल पसंद है।”

पूरे टूर्नामेंट के दौरान फ्रांस का समर्थन करने के लिए पेरिस से आए थॉमस विएल उम्मीद कर रहे थे कि एमबाप्पे हैट्रिक लगाएंगे। उनकी यह इच्छा लगभग पूरी हो ही गई थी।

जब एमबाप्पे ने 48वें मिनट में गोलकीपर डीन हेंडरसन को छकाते हुए शॉट मारा तब फ्रांस 0-4 से पीछे चल रहा था। फिर 66वें मिनट में उन्होंने लगभग 14 यार्ड की दूरी से बाएं पैर से शॉट मारकर फिर से हेंडरसन को छकाया।

विएल ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि मेस्सी कल हैट्रिक लगा पाएंगे।”

यह फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का भी टीम के साथ आखिरी मैच था। उन्होंने कहा है कि वह 14 साल बाद पद छोड़ देंगे। पिच से बाहर निकलते समय डेसचैम्प्स ने खिलाड़ियों को गले लगाया और भीड़ की ओर हाथ हिलाया।

Source link

Previous Post

सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, फिर बेचा… कौन हैं बिहार के पावरलिफ्टर झंडू कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • फ्रांस वर्सेस इंग्लैंड मैच में 10 गोल के साथ बना खास रिकॉर्ड; साका की हैट्रिक, एमबाप्पे निकले मेसी से आगे, Sports Hindi News
  • सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, फिर बेचा… कौन हैं बिहार के पावरलिफ्टर झंडू कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद
  • CWG 2026: दो दिन में दो झटके, वेट लिफ्टिंग के बाद जूडो में खिलाड़ी बैन, डोप टेस्ट में फेल हुई बर्मिंघम की रजत पदक विजेता
  • डाला. कोटा में आदिवासी परिवार ने पैतृक भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
  • विंढमगंज. मुडीसेमर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • फ्रांस वर्सेस इंग्लैंड मैच में 10 गोल के साथ बना खास रिकॉर्ड; साका की हैट्रिक, एमबाप्पे निकले मेसी से आगे, Sports Hindi News
  • सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, फिर बेचा… कौन हैं बिहार के पावरलिफ्टर झंडू कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.