संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर किरबिल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चेरी गांव निवासी राजदेव (30) और लीलाडेवा निवासी प्रदीप (20) एक ही बाइक से चेरी गांव जा रहे थे। इसी दौरान किरबिल गांव के पास बभनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर
ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क

हादसे के बाद टेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रेलर की पहचान कर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।





