Last Updated:
Mirabai Chanu medal Asian Games 2026: भारत की मीराबाई चानू ने अपने एशियन गेम्स के करियर में पहला पदक जीत लिया है. मणिपुर की इस 32 वर्षीय अनुभवी वेटलिफ्टर ने बुधवार को रजत पदक जीता. आपको जानकर हैरानी होगी कि ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकीं मीराबाई के नाम एशियन गेम्स में अबतक कोई सफलता नहीं थी, लेकिन उन्होंने ये सूखा भी खत्म कर दिया.
मीराबाई चानू के नाम एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल
आईची-नागोया: इंडियन वेटलिफ्टिंग क्वीन मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वह एशियाई खेलों के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद सिल्वर मेडल जीतने वाली पहलीं हिंदुस्तानी बन गईं हैं. मीराबाई चानू से पहले दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था, जो बाद में सिडनी ओलंपिक की बॉन्ज मेडलिस्ट भी रहीं. आपको जानकर हैरानी होगा कि ये एशियाई खेलों के इतिहास में मीराबाई का पहला पदक भी था.
मीराबाई चानू देश को आप पर गर्व है
- ओलंपिक में सिल्वर मेडल
- तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल
- चार कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल
- एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल
गोल्ड जीतने वालीं पहलीं भारतीय होतीं
महिलाओं की 49 किलो वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई ने कुल किलो 198 वजन उठाया. मणिपुर की रहने वालीं इस मजबूत एथलीट ने स्नैच कैटेगरी में 87kg तो क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया. अगर वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं तो एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब वेटलिफ्टिंग में भारत को गोल्ड मेडल मिलेगा.
