• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mesh Rashifal: मेष राशि वालों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी हो सकती है समस्याएं, ज्योतिष से जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Admin by Admin
September 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Mesh Rashifal: मेष राशि वालों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी हो सकती है समस्याएं, ज्योतिष से जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन


मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों के लिए आज संपर्क उपयोगी होंगे. संपर्कों से विशेष लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है. ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान दें. रिश्ते सामान्य रहेंगे. हालांकि, आवेग में आकर जीवनसाथी को कुछ भी कहने से बचें, वरना दरार आ सकती है. आज ऋतु वर्षा है, मास भाद्रपद है, पक्ष शुक्ल है, तिथि त्रयोदशी है, नक्षत्र घनिष्ठा है, योग धृति है, करण कौलव है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में और सूर्य कन्या राशि में हैं. आज गुरु प्रदोष व्रत भी है. आज सूर्योदय 5:47 मिनट पर और सूर्यास्त 5:52 मिनट सायं काल पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:25 मिनट से लेकर 12:14 मिनट दोपहर तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 1:20 मिनट से लेकर 2:51 मिनट दोपहर तक रहेगा. इसमें कोई भी नया काम नहीं करें, नुकसान होगा.

विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जिससे मेष राशि के लिए मित्र, नेटवर्क, समकर और भविष्य की योजनाओं से जुड़े विषय सक्रिय रहेंगे. सूर्य कन्या में होने से नौकरी, दैनिक कार्य तथा स्वास्थ्य और जिम्मेदारियों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. आज गुरुवार होने से और गुरु प्रदोष होने से आज के कारण धार्मिक कार्य, गुरुजनों का सम्मान और शिव आराधना विशेष रूप से आपके अनुकूल मानी जाएगी.

थकान और होगा पाचन से समस्या
आखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य समान रहेगा. काम के दबाव से थकान, गैस या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और भोजन समय पर करें. प्यार और रिश्तों में बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी. साथी की बात को ध्यान से सुनें और पुराने मतभेद को दोबारा उठाने की बजाय भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना बेहतर रहेगा. परिवार में आपकी सलाह को महत्वपूर्ण स्थान मिलेगा. परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य या गुरु समान व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है. घर में धार्मिक वातावरण बना रहेगा.

Advertisement
Advertisement

संपर्क होंगे उपयोगी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्षेत्र में संपर्कों से लाभ मिल सकता है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति की महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. व्यापार में नए ग्राहक और संपर्क उपयोगी रह सकते हैं. दस्तावेज और अनुबंध ध्यान से पढ़ें. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, रुके हुए भुगतान से प्रगति संभव है. आज नेटवर्क या पुराने संपर्क के माध्यम से धन से जुड़ा अवसर मिल सकता है, लेकिन जोखिम पूर्ण निवेश से बचें.

करें यह उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक तीन तथा भाग्यांक नौ होगा. आज भाग्य आपके साथ 84 प्रतिशत साथ रहेगा. आज के लिए शुभ दिशा पूर्व और उत्तर पूर्व होगा. आज के लिए शुभ रंग पीला, हल्का लाल और शुभ ग्रह गुरु और मंगल होंगे. आज के लिए शुभ कार्य पूजा, सलाम, हसरवा, नेटवर्किंग, अध्ययन और लंबित कार्य करना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा.

आज के लिए विशेष उपाय आज गुरु प्रदोष होने के कारण शाम को भगवान शिव का पूजन करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. गुरुवार होने से पीली वस्तु या चने का दान करें. आज प्रदोष का जो समय होगा, वो 5:52 मिनट से लेकर 7:22 मिनट तक है. भगवान को दीपदान कर सकते हैं. उनके सामने दीप जलाकर पूजन करने से आपको लाभ मिलेगा.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Mirabai Chanu Asian Games 2026: मीराबाई चानू देश को आप पर गर्व है, 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत की ‘चांदी’

Next Post

‘सिर्फ डायट बदलना काफी नहीं’, ‘रामायण’ के लिए रणबीर ने छोड़ा नॉनवेज, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने दे डाली नसीहत

Next Post
‘सिर्फ डायट बदलना काफी नहीं’, ‘रामायण’ के लिए रणबीर ने छोड़ा नॉनवेज, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने दे डाली नसीहत

'सिर्फ डायट बदलना काफी नहीं', 'रामायण' के लिए रणबीर ने छोड़ा नॉनवेज, 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर ने दे डाली नसीहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.