संवाददाता@बद्री प्रसाद…..

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र ओबरा (402) की सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन 20 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अंबेडकर पार्क, जुगैल में किया जाएगा।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की मुख्य अतिथि मिर्जापुर मंडल प्रभारी रमेश कुशवाहा होंगे। कार्यक्रम में जिला सचिव राजकुमार संघर्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक को सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रभारी शिव कुमार गौड़, जितेंद्र कुमार भारती सहित सेक्टर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

बसपा के ओबरा विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा किए जाने की संभावना है।





