Last Updated:
उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल के विकास के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर ₹2,500 करोड़ का UP-EDGE प्रोजेक्ट तैयार किया है. अगले 5 वर्षों में चलने वाली इस योजना का लक्ष्य पूर्वांचल के 28 जिलों (और संभावित 7 बुंदेलखंड जिलों) में स्थानीय संसाधनों को निवेश, रोजगार और निर्यात में बदलना है. राज्य की 40% आबादी वाले इस क्षेत्र का जीडीपी में योगदान केवल 27.6% है. इस आर्थिक असंतुलन को दूर करने के लिए जिला-वार एक्शन प्लान बनेगा. इसमें कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बनाए जाएंगे.
सीएम योगी ने पूर्वांचल के विकास के लिए वर्ल्ड बैंक से एग्रीमेंट किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के विकास के लिए बड़ा दांव खेला है. राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर 2500 करोड़ रुपये की मेगा योजना बनाई है. अगले पांच साल में इस बजट से पूर्वांचल की आर्थिक तस्वीर बदलने की पूरी तैयारी है.
क्या है UP-EDGE प्रोजेक्ट?
इस नई योजना का नाम ‘UP इनेबलिंग डिस्ट्रिक्ट-लेड इकोनॉमिक ग्रोथ’ (UP-EDGE) है. इसे वर्ल्ड बैंक के वित्तीय और तकनीकी सहयोग से चलाया जाएगा. प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद स्थानीय संसाधनों को बड़े निवेश, रोजगार और निर्यात में बदलना है. इससे जिला स्तर पर प्रशासन भी मजबूत होगा.
किन इलाकों को मिलेगा फायदा?
क्यों पड़ी इस प्लान की जरूरत?
उत्तर प्रदेश की कुल आबादी का करीब 40% हिस्सा पूर्वांचल में रहता है. इसके बावजूद राज्य की जीडीपी में इस इलाके का योगदान केवल 27.6% है. विकास के इसी असंतुलन को दूर करने के लिए UP-EDGE योजना तैयार की गई है. इसके तहत हर जिले की क्षमता के हिसाब से अलग एक्शन प्लान बनेगा.
रोजगार और एक्सपोर्ट पर मुख्य फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केवल खेती ही नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को भी बढ़ावा दिया जाए.
- लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल पहचान: ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत बनने वाले सामानों की डिजाइनिंग और पैकेजिंग को बेहतर किया जाएगा.
- अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ाव: स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़कर निर्यात के नए रास्ते खोले जाएंगे.
- नए रोजगार के अवसर: जिलों में सीधे निवेश आने से युवाओं को उनके घर के पास ही नौकरियां और बिजनेस के मौके मिलेंगे.
पूर्वांचल में असीम संभावनाएं हैं. अगर जिला स्तर पर सही रणनीति लागू होती है, तो यह इलाका आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी का सबसे बड़ा इंजन बन सकता है.
About the Author

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…
और पढ़ें

