Last Updated:
हर प्रेम कहानी में किसी नायक की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी एक ऐसे साथी का साथ ही काफी होता है, जो आपके लिए लड़ने के बजाय आपको अपनी लड़ाई खुद लड़ने का हौसला दे. आज रात 7:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू हो रहे ‘सयोनी’ में रश्मि देसाई माया, जाह्नवी सोनी ‘सानवी’ और गौतम सिंह विग ‘आदित्य’ की भूमिका में नजर आएंगे.
रश्मि देसाई टीवी पर 8 साल बाद वापसी कर रही हैं.
नई दिल्ली. छोटे पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई बीते 8 सालों से पर्दे से दूर हैं. 8 साल तक टीवी से ब्रेक लेने के बाद अब रश्मि देसाई पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं. वो नए सीरियल ‘सयोनी’ में लीड रोल में नजर आएंगी. इस सीरियल की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें मां का प्यार पाने की चाह रखने वाली सानवी के जीवन में आदित्य एक सहारे के तौर पर आता है. लंबे समय बाद सीरियल में वापसी कर रहीं रश्मि देसाई इसमें मजबूत महिला और अपने जज्बातों को छिपाकर रखने वाली माया की भूमिका निभाएंगी.
रश्मि देसाई के इस कमबैक सीरियल को रवि दुबे और सरगुन मेहता ने प्रोड्यूस किया है. रवि और सरगुन ने इस शो को ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया है. ये कहानी एक ऐसे कपल की है जो हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और एक-दूजे का साथ देते हैं.
आज रात से शुरू होगा रश्मि देसाई का सीरियल
धारावाहिक के शुभारंभ को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, ‘माया केवल एक किरदार या कल्पना नहीं है, बल्कि जीवन की सच्चाइयों को समझने वाली बेहद व्यावहारिक महिला है. एक कलाकार के रूप में मुझे कई ऑफर मिले, लेकिन कहानियों और किरदारों से जुड़ाव महसूस न होने के कारण मैंने उन्हें स्वीकार नहीं किया.
रवि-सरगुन ने प्रोड्यूस किया है सयोनी
सानवी के किरदार और रश्मि देसाई के साथ काम करने के अनुभव पर जान्हवी सोनी ने कहा, ‘सानवी स्नेही और सबका ख्याल रखने वाली लड़की है, लेकिन उसकी अच्छाई को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. वह सही बात के लिए खड़े होने का साहस रखती है और अपने वादे निभाती है, फिर चाहे इसके लिए उसे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े. रश्मि मैम के साथ काम करने से यह सफर मेरे लिए और भी खास बन गया है’. सीरियल ‘सयोनी’ का शुभारंभ आज रात, 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे, केवल स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा.
सिद्धार्थ शुक्ला संग दिखी थीं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई के कमबैक की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दिल से दिल तक में देखा गया था. इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस 13 में शिरकत की थी.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें

