• Home
  • Privacy Policy
Thursday, July 16, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन उपवास शुरू

JK Gupta by JK Gupta
July 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..

विंध्य ब्रिगेड के संयोजक एवं पूर्व प्रमुख सदर रमेश कुमार मिश्र गुरुवार को कचहरी परिसर रॉबर्ट्सगंज में संगठन के बैनर तले पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। रमेश मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को निषेधाज्ञा और प्रशासनिक दबाव के माध्यम से दबाया जाना उचित नहीं है।

उन्होंने जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर औद्योगिक परियोजनाओं को बढ़ावा दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे वनवासी और किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप था कि जिले में स्थापित बड़े उद्योगों से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला, जबकि विस्थापन और पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ी हैं।उन्होंने किसानों को डीएपी व यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी और मिलावटी उर्वरकों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

इसके अलावा जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) निधि से माइनर, गुल एवं झालों की मरम्मत कर सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने तथा स्थानीय उद्योगों में योग्य स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग उठाई। रमेश मिश्र ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए मंडलायुक्त कार्यालय तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी उपवास करने के लिए विवश होंगे।

उपवास स्थल पर विजय शंकर तिवारी, श्रीनाथ यादव, व्योम शुक्ला, प्रभु पटेल, पवन चौबे, संतोष कुमार पांडेय, प्रवेश पाठक, विशाल कनौजिया, विकास मिश्रा, नीरज सिंह, रामचंद्र गुप्ता सहित विंध्य ब्रिगेड के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर शाम समाचार लिखे जाने तक अनशन जारी रहा।

Previous Post

मुख्यालय. भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Next Post

म्योरपुर. क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी की पहल रंग लाई, डीएम ने छह सड़क मार्गों को दी मंजूरी

Next Post

म्योरपुर. क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी की पहल रंग लाई, डीएम ने छह सड़क मार्गों को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. लिलासी मोड़ पर जाम और गंदी नालियों से दिलाएं राहत, नए थानाध्यक्ष से ग्रामवासियों की अपील
  • म्योरपुर. लिलासी मोड़ पर जाम और गंदी नालियों से दिलाएं राहत, नए थाना अध्यक्ष से ग्रामवासियों की अपील
  • म्योरपुर. एचआरपी जांच शिविर में 117 गर्भवतियों की हुई स्क्रीनिंग, 23 महिलाओं में मिला हाई रिस्क
  • म्योरपुर. पारिवारिक विवाद में युवक ने सिंदूर पिया, हालत स्थिर
  • म्योरपुर. रनटोला जंगल में चार घंटे तक लगा भीषण जाम, राहगीर रहे बेहाल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. लिलासी मोड़ पर जाम और गंदी नालियों से दिलाएं राहत, नए थानाध्यक्ष से ग्रामवासियों की अपील
  • म्योरपुर. लिलासी मोड़ पर जाम और गंदी नालियों से दिलाएं राहत, नए थाना अध्यक्ष से ग्रामवासियों की अपील

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.