• Home
  • Privacy Policy
Thursday, July 16, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

JK Gupta by JK Gupta
July 16, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..

— रंगीला कांवर संघ के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

रॉबर्ट्सगंज नगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। रंगीला कांवर संघ के तत्वावधान में आयोजित इस रथयात्रा में फूल-मालाओं से सुसज्जित रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा विराजमान रहे।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का विधि-विधान से पूजन एवं महाआरती की गई।पूजन के उपरांत जैसे ही भगवान का रथ नगर भ्रमण के लिए निकला, पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से गूंज उठा। गुरुद्वारा से शुरू हुई यात्रा महिला थाना, मेन चौक, शीतला मंदिर, साईं चौक और स्वर्ण जयंती चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु रथ के साथ पैदल चलते हुए भजन-कीर्तन करते रहे।

डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। कई श्रद्धालु हाथों में ध्वज और जयघोष वाले बैनर लिए चल रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने भगवान की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।

भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।

यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल साथ-साथ चलता रहा, जबकि प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस ने वाहनों का संचालन सुचारु रूप से कराया, जिससे रथयात्रा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

रथयात्रा में डॉ धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, महेश सोनी, विवेक सोनी, संतोष गुप्ता, अजय कुमार, सियाराम सोनी, गोलू सोनी, विनोद सोनी, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Previous Post

SPA vs ARG FIFA World Cup final Live Streaming: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर दिखेगा स्पेन-अर्जेंटीना फाइनल मैच, जिनके पास ZEE5 नहीं, तो कैसे देखें फ्री में

Next Post

मुख्यालय. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन उपवास शुरू

Next Post

मुख्यालय. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन उपवास शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. पारिवारिक विवाद में युवक ने सिंदूर पिया, हालत स्थिर
  • म्योरपुर. रनटोला जंगल में चार घंटे तक लगा भीषण जाम, राहगीर रहे बेहाल
  • चोपन. विश्व कल्याण के लिए गूंजेगा वैदिक मंत्रोच्चार, 20 जुलाई से विश्व कल्याण महायज्ञ व श्रीरामचरित कथा महोत्सव
  • म्योरपुर. क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी की पहल रंग लाई, डीएम ने छह सड़क मार्गों को दी मंजूरी
  • मुख्यालय. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन उपवास शुरू

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. पारिवारिक विवाद में युवक ने सिंदूर पिया, हालत स्थिर
  • म्योरपुर. रनटोला जंगल में चार घंटे तक लगा भीषण जाम, राहगीर रहे बेहाल

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.