संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर विकासखंड के सागोबांध गांव निवासी शोभनाथ के 25 वर्षीय पुत्र ने गुरुवार को पारिवारिक विवाद के चलते कथित रूप से सिंदूर पी लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।





