संवाददाता@मनीष कुमार……

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह में आज सुबह लगभग 5 बजे गांव निवासी मुमताज (62) पुत्र स्व. अलाउद्दीन, अपने घर में मोबाइल चार्जर निकालने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गए।
घटना के जानकारी के बाबत परिजनों ने बताया कि मुमताज बिस्तर से उठकर मोबाइल को चार्जिंग पोर्ट से निकाल रहे थे तभी विद्युत बोर्ड के पास स्थित पहले से झूलते कटे हुए मेन तार से संपर्क हो गया। तेज बिजली का झटका लगने से वे कुछ दूर फेंका गए और जोरदार धड़ाम की आवाज से परिजन दौड़े ।

घटना की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे और गंभीर स्थिति के देखते ही डायल 108 से एम्बुलेंस बुलाकर मुमताज को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया।जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। परिवार वालों ने बताया कि मुमताज को बिजली के तेज झटकें और गिरने से उन्हें चोटें आई हैं, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है।





