मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ओबरा पुलिस ने पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त भरत लाल पुत्र राम भरोष निवासी थाना ओबरा को सुबह 6 बजकर 5 मिनट के करीब गुरुवार को परसोई टोला गाड़ा पाथर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
मामले में प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने बताया कि गुरुवार को आवेदक द्वारा लिखित तहरीर दे कर बताया गया की उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अक्टूबर 2025 में भरत लाल पुत्र राम भरोष निवासी बैरपुर टोला सागरदह पोस्ट कनहरा थाना ओबरा द्वारा जबरदस्ती किए जाने एवं धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया था। वादी के अनुसार पीड़िता भयवश घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दे सकी।

बाद में पीड़िता के लगभग 8 माह की गर्भवती होने की जानकारी होने पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिससे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। तहरीर के आधार पर थाने पर आरोपी युवक के खीलाफ धारा 65(1), 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस एवं 5जे(2) एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, निरीक्षक अपराध शमशेर सिंह यादव, का. प्रवीण कुमार राय शामिल रहे।





