• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 18, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Neeraj Chopra Match Live Streaming: नीरज चोपड़ा कल दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे, जानें कब और कहां देखें लाइव? 92.62 मीटर भाला फेंकने वाले से टक्कर

Admin by Admin
June 18, 2026
in खेल
0
Neeraj Chopra Match Live Streaming: नीरज चोपड़ा कल दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे, जानें कब और कहां देखें लाइव? 92.62 मीटर भाला फेंकने वाले से टक्कर
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:June 18, 2026, 20:49 IST

Neeraj Chopra Doha Diamond League Match Live Streaming: दो बार के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा फिट होकर दोहा डायमंड लीग 2026 में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत के इस स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने पिछले साल सितंबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है, क्योंकि उन्हें पीठ में चोट लगी थी. कई महीनों के इलाज और कड़ी ट्रेनिंग के बाद, चोपड़ा अब कतर में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.

नीरज चोपड़ा कल दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे, जानें कब और कहां देखें लाइव?Zoom

दोहा डायमंड लीग में एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा.

नई दिल्ली. भारतीय भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा को उम्मीद है कि जब वह कल (19 जून) को दोहा डायमंड लीग में टॉप खिलाड़ियों के खिलाफ वापसी करेंगे, तो चोट के कारण उनकी लय पर असर नहीं पड़ेगा. इसमें श्रीलंका के नए स्टार रुमेश थरंगा पथिरागे भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में 90 मीटर का थ्रो किया है. 28 साल के चोपड़ा पीठ की चोट से उबर रहे हैं, जिससे वह पिछले साल सितंबर के बाद किसी प्रतियोगिता में नहीं खेले थे. पिछली बार वह 84.03 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे थे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कतर स्पोर्ट्स क्लब में वह अपनी लय जल्दी पकड़ लेंगे.

दोहा उनके लिए हमेशा अच्छा रहा है. पिछले साल मई में उन्होंने यहां 90 मीटर का थ्रो किया था और 90.23 मीटर के थ्रो से जर्मनी के जूलियन वेबर (91.06 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे. यह प्रतियोगिता आठ मई को शुरू होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण इसे टाल दिया गया था. तुर्किए में रिहैबिलिटेशन के बाद 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे चोपड़ा को नौ खिलाड़ियों वाले ग्रुप में देर से शामिल किया गया.

90 मीटर का होगा लक्ष्य
चोपड़ा ने प्रतियोगिता से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैंने डेढ़ महीने पहले थ्रो करना शुरू किया और हमने जल्दीबाजी नहीं की. फिर मैंने दोहा आयोजकों से पूछा कि क्या मैं एक हफ्ता पहले डायमंड लीग में भाग लेने के बारे में बता सकता हूं. वे मान गए और फिर अंतिम सत्र के बाद हमने तय किया कि चोट ठीक है और दोहा में हिस्सा लेते हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से 90 मीटर थ्रो का लक्ष्य बना रहे हैं, तो चोपड़ा ने कहा, ‘मैं पूरी कोशिश करूंगा. मैं अच्छा और फिट महसूस कर रहा हूं, देखते हैं कल क्या होता है.’

पथिरागे से नीरज का मुकाबला
चोपड़ा का मुकाबला पथिरागे से होगा, जो इस सत्र में अपनी सबसे अच्छी फॉर्म में हैं. चार जून को डायमंड लीग के रोम चरण में 92.62 मीटर के थ्रो से यह 24 साल का श्रीलंकाई खिलाड़ी इस सत्र में टॉप पर है. वह 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले चौथे एशियाई और कुल 28वें खिलाड़ी बन गए हैं. इस सत्र में पथिरागे ने दो बार 89 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया है. वह गोल्डन स्पाइक मीट में 86.57 मीटर के थ्रो से जीतने के बाद दोहा डायमंड लीग में आए हैं. रोम में उनका प्रदर्शन पाकिस्तान के अरशद नदीम के पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर के थ्रो से थोड़ा कम था, लेकिन उन्होंने चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर) और चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़ दिया. उनका थ्रो दुनिया की सर्वकालिक सूची में आठवें नंबर पर है. यह नदीम के 2024 ओलंपिक फाइनल के प्रयास के बाद दुनिया का सबसे अच्छा थ्रो भी था.

तीसरी बार आमने-सामने होंगे
चोपड़ा और पथिरागे तीसरी बार आमने-सामने होंगे और डायमंड लीग में पहली बार भिड़ेंगे. दोनों का रिकॉर्ड अभी तक 1-1 से बराबर है. चोपड़ा ने जुलाई 2025 में बेंगलुरु में एन सी क्लासिक में गोल्ड जीता था, जबकि पथिरागे 84.34 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. पिछले साल टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में चोपड़ा आठवें और पथिरागे सातवें स्थान पर रहे थे.

कहां देखें नीरज का मैच लाइव?
नीरज चोपड़ा का भाला फेंक इवेंट 19 जून को भारतीय समयानुसार रात 11:14 बजे शुरू होगा. फैंस इस मुकाबले को ‘वांडा डायमंड लीग’ के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

ओबरा. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Next Post

दुद्धी. मोहर्रम शांति‑सौहार्द से मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊँचाई 10 फीट तक निर्धारित

Next Post

दुद्धी. मोहर्रम शांति‑सौहार्द से मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊँचाई 10 फीट तक निर्धारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. ओबरा नगर में भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • दुद्धी. मोहर्रम शांति‑सौहार्द से मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊँचाई 10 फीट तक निर्धारित
  • Neeraj Chopra Match Live Streaming: नीरज चोपड़ा कल दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे, जानें कब और कहां देखें लाइव? 92.62 मीटर भाला फेंकने वाले से टक्कर
  • ओबरा. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
  • सोनभद्र. दुद्धी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों पर ग्रामीणों की मुहर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. ओबरा नगर में भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • दुद्धी. मोहर्रम शांति‑सौहार्द से मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊँचाई 10 फीट तक निर्धारित

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.