Last Updated:
FIH Nations Cup : भारत के लिए हॉकी से एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. न्यूजीलैंड में खेले जा रहे FIH नेशंस कप में लगातार दूसरी जीत हासिल कर भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत की तरफ से कप्तान सलीमा टेटे और फॉरवर्ड लालरेम्सियामी ने गोल किया और टीम को 2-1 से जीत दिलाई.
FIH Nations Cup: भारत ने जापान को हरा बनाई सेमीफाइनल में जगह
नई दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी शानदार फॉर्म जारी करते हुए मंगलवार को FIH नेशंस कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. जापान के खिलाफ कड़े मुकाबले में टीम ने 2-1 से जीत दर्ज. इस जीत के साथ ही भारत और FIH प्रो लीग के बीच की दूरी और कम हो गई है. पूल ए में लगातार दूसरी जीत के साथ भारत अगले साल होने वाली लीग के लिए क्वालीफाई करने के एक कदम करीब पहुंच गया है.
कप्तान सलीमा टेटे और फॉरवर्ड लालरेम्सियामी के गोल ने भारत की जीत को तय किया. जापान को मात देकर भारत ने तमाम फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया. भारत ने दो मैचों में छह अंक हासिल कर अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. इस मुकाबले में मिडफील्डर ज्योति के लिए भी खास मौका रहा, क्योंकि उन्होंने अपना 100वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेला.
𝐓𝐇𝐄 𝐆𝐎𝐀𝐋 𝐓𝐇𝐀𝐓 𝐒𝐄𝐍𝐓 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐄𝐌𝐈-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐒. 🇮🇳🔥
Lalremsiami struck in the 49th minute to restore India’s lead against Japan and help secure a place in the last four of the FIH Hockey Women’s Nations Cup 2026 in Auckland, New Zealand. 🇳🇿🏑






