• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शीतला चौक की अधूरी सड़क और बढ़ौली में शराब की दुकान का मुद्दा उठा

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, यूपीआई पर एमडीआर खत्म करने की मांग


मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने रॉबर्ट्सगंज नगर की समस्याओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गर्ग के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शीतला चौक से दुर्गा मंदिर तक लोक निर्माण विभाग की ओर से आधी सड़क बनाए जाने का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि सड़क का काम अधूरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग को सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश देने की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को समाप्त कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराने का भी अनुरोध किया।

ज्ञापन में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा बढ़ौली चौराहे के पास नवीन मंडी स्थल के समीप स्थित देशी शराब की दुकान को शहर से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में निजी बस और जीप स्टैंड होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है और शराब की दुकान के आसपास जमावड़े से परेशानी होती है।

बैठक में प्रदेश मंत्री विमल अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज जालान, हिदायतुल्लाह खान, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर महामंत्री संतोष सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संजय जायसवाल, युवा महामंत्री चंदन केसरी, सरदार अजीत सिंह भंडारी, नवल बाजपेई सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Post Views: 8
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

नोएडा ग्राउंड रिपोर्ट: डूब क्षेत्र में 22वें दिन भी बिजली-पानी के लिए अनशन जारी, महिलाओं ने कहा- FIR से नहीं डरेंगे, जारी रहेगा धरना

Next Post

क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

Next Post
क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.