• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 16, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जयपुर की ओजस्विनी सारस्वत ने अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन के साथ बनीं रनर-अप

Admin by Admin
June 16, 2026
in खेल
0
जयपुर की ओजस्विनी सारस्वत ने अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन के साथ बनीं रनर-अप
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:June 16, 2026, 16:02 IST

Ojaswini Saraswat Runner Up: जयपुर की युवा गोल्फ खिलाड़ी ओजस्विनी सारस्वत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में रनर-अप स्थान हासिल कर राजस्थान और देश का नाम रोशन किया है. अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर ओजस्विनी ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के खेल जगत को गौरवान्वित किया है. कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि ओजस्विनी आने वाले समय में भारतीय गोल्फ की बड़ी स्टार बन सकती हैं. उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

जयपुर की युवा गोल्फ खिलाड़ी ओजस्विनी सारस्वत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और भारत का नाम रोशन किया है. इंडोनेशिया में आयोजित सिपुत्रा जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने बेस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर वर्ग में रनर-अप का स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. दुनिया भर से आए प्रतिभाशाली जूनियर गोल्फरों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए ओजस्विनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

टूर्नामेंट के दौरान ओजस्विनी ने हर राउंड में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपना आत्मविश्वास बनाए रखा और लगातार अच्छे स्कोर हासिल किया. आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इसके बावजूद ओजस्विनी ने अपनी मेहनत और अपने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान हासिल किया.

ओजस्विनी सारस्वत वर्तमान में जयपुर के रंभाघ गोल्फ क्लब का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और भारतीय जूनियर गोल्फ की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हैं. उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. उनकी उम्र महज 12 साल है. यही कारण है कि लगातार मिल रही सफलताओं के बाद अब उनका नाम देश की होनहार गोल्फ खिलाड़ियों में गिना जाने लगा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले भी ओजस्विनी ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कोलकाता के टॉलीगंज गोल्फ क्लब में आयोजित आईजीयू ईस्टर्न इंडिया लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीतकर अपना सातवां राष्ट्रीय खिताब हासिल किया था. इस उपलब्धि के साथ वह राजस्थान की सबसे कम उम्र की ऐसी खिलाड़ी बनी थी, जिन्होंने सात राष्ट्रीय खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया.

ओजस्विनी की गोल्फ यात्रा जयपुर के रंभाघ गोल्फ क्लब से शुरू हुई थी. बचपन से ही उन्होंने यहां गोल्फ की बारीकियां सीखीं और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने खेल को निखारा. क्लब के प्रशिक्षकों और अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन ने उनके खेल को नई गति मिली. आज भी वह क्लब में प्रैक्टिस करती है. ओजस्विनी खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी बहुत होशियार है.

आपको बता दें कि रंभाघ गोल्फ क्लब लंबे समय से राजस्थान में गोल्फ प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए जाना जाता है. इस क्लब से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर चुके हैं. ओजस्विनी ने भीयहां प्रैक्टिस करके सात बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीते हैं. उनकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि सही प्रशिक्षण, मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी खिलाड़ी के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान बनाना संभव है.

ओजस्विनी ने अपनी इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और सपोर्ट स्टाफ को दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियों के पीछे सभी का योगदान रहा है. इससे पहले ओजस्विनी वर्ष 2022 की नॉर्दर्न इंडिया लेडीज चैंपियनशिप, 2023 की ऑल इंडिया जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप और 2024 की इंडिया एमेच्योर चैंपियनशिप में भी विजेता रह चुकी हैं.

Source link

Previous Post

FIH Nations Cup: भारत ने जापान को हरा बनाई सेमीफाइनल में जगह, FIH Pro League का टिकट हासिल करने के करीब

Next Post

केकराही. डेढ़ दशक पूर्व बनी सड़क गढ़ों में तब्दील

Next Post

केकराही. डेढ़ दशक पूर्व बनी सड़क गढ़ों में तब्दील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मिलिए फीफा वर्ल्ड कप पहुंचे सबसे छोटे देश से, आबादी केवल डेढ़ लाख, दिल्ली से तिहाई छोटा
  • केकराही. डेढ़ दशक पूर्व बनी सड़क गढ़ों में तब्दील
  • जयपुर की ओजस्विनी सारस्वत ने अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन के साथ बनीं रनर-अप
  • FIH Nations Cup: भारत ने जापान को हरा बनाई सेमीफाइनल में जगह, FIH Pro League का टिकट हासिल करने के करीब
  • मुख्यालय. स्कूल के पास लटक रही विद्युत लाइन, बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मिलिए फीफा वर्ल्ड कप पहुंचे सबसे छोटे देश से, आबादी केवल डेढ़ लाख, दिल्ली से तिहाई छोटा
  • केकराही. डेढ़ दशक पूर्व बनी सड़क गढ़ों में तब्दील

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.