• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन


..कम्हारी गांव मे 110 कनेक्शन खंगाले; 11 में मिली चोरी, 45 की बत्ती गुल


विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर विद्युत विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के कम्हारी गांव में विद्युत विभाग की टीम ने सुबह के समय मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान कुल 110 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई।

जांच के दौरान 11 कनेक्शनों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई, जबकि 20 उपभोक्ता ऐसे मिले, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया था। अभियान के दौरान 45 विद्युत संयोजनों की बिजली भी काटी गई। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

Advertisement
Advertisement

उपखण्ड अधिकारी राबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से बकाया बिल जमा कराने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं विद्युत चोरी रोकने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है।

उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रेड का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी के मामलों को पकड़ना है। अक्सर कटिया के माध्यम से रात के समय बिजली चोरी की जाती है, जो सुबह के समय जांच में आसानी से सामने आ जाती है।

इसके अलावा दिन में कई उपभोक्ताओं के घर पर मौजूद नहीं होने के कारण भी जांच प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए सुबह के समय अभियान चलाया गया है। यह कार्रवाई आगे भी नगर क्षेत्र के अन्य इलाकों में जारी रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रत्येक माह समय से अपना विद्युत बिल जमा करें और बिजली का अवैध उपयोग न करें। अभियान में उपखण्ड अधिकारी पसही श्रवण कुमार, अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह, सुमित, प्रवीण यादव समेत अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

गोरखपुर के बाद अयोध्या में हादसा; PWD ऑफिस की दीवार ढही, मैकेनिक की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

बीजपुर. चार फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Next Post

बीजपुर. चार फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.