• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 27, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बेल्जियम को हराकर स्पेन सेमीफाइनल में, फ्रांस से होगी कांटे की टक्कर मुकाबला, Sports Hindi News

Admin by Admin
July 26, 2026
in खेल
0
बेल्जियम को हराकर स्पेन सेमीफाइनल में, फ्रांस से होगी कांटे की टक्कर मुकाबला, Sports Hindi News
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेरिनो लगातार दूसरे मैच में स्पेन के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी साबित हुए। स्पेन सेमीफाइनल में मंगलवार को डलास में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फ्रांस का सामना करेगा।

मिकेल मेरिनो ने लगातार दूसरे मैच में कमाल दिखाया और मैदान पर उतरने के बाद अपने दूसरे मिनट में ही निर्णायक गोल दागा, जिससे स्पेन ने बेल्जियम को एक करीबी मुकाबले में 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर आए और उन्होंने 88वें मिनट में बेल्जियम के बैकअप गोलकीपर सेने लैमेंस की गलती का फायदा उठाकर गोल कर दिया। उन्होंने बॉक्स में घुसकर तब गोल दागा जब लैमेंस पाउ कुबार्सी के लंबे शॉट पर रिबाउंड को नहीं रोक पाए थे।

यह लगातार दूसरा मैच था जबकि मेरिनो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरकर निर्णायक गोल किया। उन्होंने पिछले मैच में स्पेन की पुर्तगाल पर 1-0 की जीत में इंजरी टाइम के शुरुआती समय में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आने के चार मिनट बाद ही गोल कर दिया था।

स्पेन सेमीफाइनल में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फ्रांस का सामना करेगा।

मेरिनो ने कहा, ”मैंने लगातार दूसरे मैच में ऐसा किया, इसलिए लगता है कि संयोग जैसी कोई चीज होती है। अगर आप तैयार हैं और कोशिश करते हैं तो कोई भी ऐसा कर सकता है। किस्मत ने भी मेरा साथ दिया।”

मेरिनो ने अपने पहले विश्व कप में दो गोल किए हैं और ये दोनों ही ऐतिहासिक हैं।

गोलकीपर लैमेंस को 71वें मिनट में मैदान में उतरना पड़ा, क्योंकि बेल्जियम के लंबे समय से गोलकीपर रहे थिबाउट कर्टोइस जांघ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे।

बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल करने के लिए जीजान से प्रयास किया, लेकिन आयमेरिक लापोर्टे ने सर्वश्रेष्ठ मौके पर शॉट बाहर मार दिया।

स्पेन के लिए फैबियान रुइज़ ने 30वें मिनट में गोल किया। बेल्जियम के फॉरवर्ड चार्ल्स डी केटेलेरे ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। यह टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि स्पेन ने गोल खाया।

स्पेन मार्च 2023 से लगातार 37 मैचों में अजेय रहा है। वह 2010 में खिताब जीतने के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। बेल्जियम का सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 18 मैचों में अजेय रहने का सिलसिला समाप्त हो गया।

स्पेन और फ्रांस के बीच मंगलवार को टेक्सास के अर्लिंग्टन में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। इस साल के विश्व कप में दोनों में से कोई भी टीम हारी नहीं है।

स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ”यह दो दिग्गज टीम के बीच मुकाबला होगा लेकिन हम मैच जीतने में सक्षम हैं। उनकी टीम लाजवाब है लेकिन मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।”

कर्टोइस ने चार बचाव किए, लेकिन दूसरे हाफ में एक लंबी किक के बाद वह मैदान पर गिर पड़े। उन्हें मैदान पर ही उपचार दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद जब कोच रूडी गार्सिया ने उन्हें वापस बुलाया तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए।

गार्सिया ने कहा, ”हमने अच्छा प्रदर्शन किया और उनको समान रूप से टक्कर दी। इस स्तर की टीम को हराने के लिए किस्मत की भी जरूरत पड़ती है जो आज हमारे साथ नहीं थी।”

स्पेन ने इस साल के टूर्नामेंट में अपने पहले पांच मैचों में एक भी गोल नहीं खाया था। इस तरह से उसके गोलकीपर उनाई सिमोन का गोल नहीं खाने का पिछले विश्व कप से शुरू हुआ रिकॉर्ड 650 मिनट पर थम गया।

बेल्जियम के लिए बराबरी का गोल करने के लिए डी केटेलेरे ने कुबार्सी को छकाते हुए टिमोथी कास्टाग्ने के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर सिमोन के इस रिकॉर्ड पर विराम लगाया।

Source link

Previous Post

वांगचुक की भूख हड़ताल का 14वां दिन; CJP का संसद कूच का ऐलान, लोगों से अपील, Ncr Hindi News

Next Post

‘भूखी रही, रुकी नहीं’, मीराबाई चानू ने दिल जीत लिया, पीएम मोदी ने तारीफ में गढ़े कसीदे

Next Post
‘भूखी रही, रुकी नहीं’, मीराबाई चानू ने दिल जीत लिया, पीएम मोदी ने तारीफ में गढ़े कसीदे

'भूखी रही, रुकी नहीं', मीराबाई चानू ने दिल जीत लिया, पीएम मोदी ने तारीफ में गढ़े कसीदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News
  • सोनभद्र. थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सोनभद्र के रवि सिंह
  • दिल्ली में नई ईवी नीति लागू; रीसाइक्लिंग से चार्जिंग नेटवर्क तक, कैसे बढ़ेगी आगे?, Ncr Hindi News
  • दुद्धी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से खुशी की लहर, एरियर भुगतान की उम्मीद
  • दुद्धी. सात वर्षीय बच्ची खेलने के दौरान छत से गिरी, परिजन लेकर पहुंचे सीएचसी दुद्धी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बिंदियारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला छठा पदक, Other-sports Hindi News
  • सोनभद्र. थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सोनभद्र के रवि सिंह

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.