संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

स्थानीय कस्बे से सटे ग्राम मल्देवा में शनिवार की शाम लगभग 5 बजे एक 40 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के बढ़ेर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जमुना पुत्र किशन प्रजापति के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





