• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था दहेज हत्या का केस, ढाई साल बाद जिंदा थाने पहुंची ‘मुर्दा’ बहू; पुलिस भी हैरान

Admin by Admin
September 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था दहेज हत्या का केस, ढाई साल बाद जिंदा थाने पहुंची ‘मुर्दा’ बहू; पुलिस भी हैरान


Last Updated:September 06, 2026, 20:38 IST

Dead Women Found Alive: लखनऊ के बीकेटी इलाके से करीब ढाई साल पहले लापता हुई विवाहिता शिवानी सिंह के मामले में हैरान कर देने वाला मोड़ सामने आया है. उसे जान से मारने का आरोप ससुराल वाले पर लगा था. उन पर दहेज हत्या की धाराएं तक लग गई थीं, वही महिला अचानक अपने पिता के साथ बीकेटी थाने पहुंच गई. मई 2024 में दवा लेने निकली 28 वर्षीय शिवानी के जिंदा लौटने से पुलिस महकमे और परिजनों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर इतने दिनों तक गायब रहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

ससुराल वालों पर दर्ज हुआ था हत्या का केस, ढाई साल बाद जिंदा थाने पहुंची बहूZoom

ढाई साल बाद जिंदा लौटी बहु, जिसकी दहेज और हत्या मामले में ससुराल पक्ष वाले जेल की सजा काट रहे हैं.

Dead Daughter in Law Found Alive: लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. करीब ढाई साल से लापता चल रही 28 वर्षीय विवाहिता शिवानी सिंह अचानक जिंदा थाने पहुंच गई हैं. इसकी हत्या मामले में पति और ससुराल पक्ष पर हत्या व अपहरण जैसी धाराओं में केस दर्ज हो चुका था, उसमें महिला के सकुशल लौटने से पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है.

बीकेटी थाना क्षेत्र के भिखापूरवा निवासी आनंद सिंह की पत्नी शिवानी 2 मई 2024 को अपनी मां के घर से दवा लेने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. परिजनों की शिकायत पर 4 मई 2024 को बीकेटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी.

अज्ञात शव की वजह से ससुराल पक्ष पर कत्ल का आरोप
तलाश के दौरान ही सैरपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था. इसके बाद शिवानी की मां गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद सिंह समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या (304B), 498A, 201 और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था. हालांकि, डीएनए जांच में शव का मिलान शिवानी से नहीं हुआ, जिसके बाद दहेज हत्या की धारा हटाकर अपहरण (364 IPC) की धारा जोड़ी गई थी.

पिता संग थाने पहुंची महिला
5 सितंबर 2026 को पूरे मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब शिवानी अपने पिता सर्वेश कुमार सिंह के साथ खुद बीकेटी थाने पहुंचीं. महिला को जिंदा देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. पुलिस ने नए कानून की धारा 180 बीएनएसएस (BNSS) के तहत शिवानी के बयान दर्ज किए हैं. फिलहाल पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण करा रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह पिछले ढाई साल से अधिक समय तक कहां, किसके साथ और किन परिस्थितियों में रह रही थीं.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

First Published :

September 06, 2026, 20:38 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

चीन मास्टर्स में खिताबी जीत से एशियाई खेलों से पहले आत्मविश्वास बढ़ा, सात्विक-चिराग ने दिया बयान, Other-sports Hindi News

Next Post

विंढमगंज. जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Next Post

विंढमगंज. जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.