संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने थाना दुद्धी क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
एएसपी ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जुलूस मार्ग पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।