संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से बालू ले जा रहे 3 ट्रकों को शुक्रवार रात्रि एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने पकड़ा। बालू लदे इन वाहनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया और खनन विभाग व परिवहन विभाग को विधिक कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।

एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि 10:30 बजे घोरावल से रॉबर्ट्सगंज जाने वाले मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे तीन ट्रक दिखाई दिए। इन वाहनों पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था।
जब इन वाहनों और कागजातों की जांच की गई तो इनके एमएम 11 कुशीनगर एवं गोरखपुर के पाए गए, जबकि ये सभी घोरावल क्षेत्र एवं मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में बालू खाली करने के लिए जा रहे थे। यह सभी ट्रक लगभग 25 टन ओवरलोड पाए गए।

बालू लदे तीनों वाहनों को घोरावल कोतवाली में सुपुर्द किया गया। इस संबंध में खनन अधिकारी सोनभद्र, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र एवं वाणिज्य कर अधिकारी सोनभद्र को कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।






