संवाददाता@विशाल टंडन….

लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज के तत्वावधान में आशा प्रिंटिंग प्रेस के समीप ब्लड डोनेशन वैन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब की जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह एवं एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह ने रक्तदान कर किया।इसके बाद कल्पना केशरी, जय कुमार केशरी, परमजीत कौर, आशु सिंह, अरविंद सिंह, वेंकटेश दुबे, स्नेह दुबे, सृष्टि दुबे, तेजेंद्र पाल सिंह, विजय नाथ उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अरविंद मौर्य और सुनील कुमार शुक्ला सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में आशु सिंह ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि किशोरी सिंह ने अपना 41वां रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।शिविर के दौरान अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, विमल अग्रवाल, दया सिंह, अभय सिंह, सुभाष, डॉ. प्रखर केसरी, डॉ. रविंद्र प्रसाद, अभय कुमार तथा अनिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। विमल अग्रवाल और दया सिंह ने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जो एक सकारात्मक संदेश है।

उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति 90 दिनों के अंतराल पर पुनः रक्तदान कर सकता है। रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए।





