संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोटा बस्ती वोट प्वाइंट के नहाने गए दो नाबालिक बच्चों के गहरे पानी में जाने डूबने की घटना पर हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव खोजने का प्रयास कर रही है| मंगलवार की दोपहर कोटा बस्ती निवासी दो नाबालिक बच्चे अपने दोस्तों के साथ अंकित कुमार दास पुत्र उदय दास, पियूष सिंह पुत्र मिथिलेश सिंह कोटा वोट प्वाइंट से आगे नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए ।

जिससे वह डूबने लगे बच्चों को डूबते देख साथ गए बच्चे चिल्लाने लगे आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण कोई पानी में उतरने का साहस नही कर पाया| घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पहुंच गए मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी वोट एवं जाल मगवाकर लाश बरामद करने का प्रयास कर रही है|
बताया जा रहा है वोट प्वाइंट को लोग इस समय मिनी गोवा के नाम से पुकारते हैं और सैकड़ों की संख्या में रोज लोगों का आवागमन होता है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई संकेतक या पुलिस, गार्ड की कोई मौजूदगी नही होती है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है|





